गुरुवार, 15 नवंबर 2012



मेरा भारत महान
एक बार मेरी एक अमेरिकन से हो गयी पहचान |
मेने उससे कहा मेरा भारत महान,
अमेरिकन ने पूछाक्या है इसका प्रमाण ?
मैने लगाया अपना तार्किक ज्ञान|
अमेरिकन ने कहागिनाओ कुछ अविष्कार,
जिससे में भारत की महानता को करू स्वीकार,
में तुरंत हो तैयार और कहा सुनाता हु यार
वे है इस प्रकार
क्रमबार
संसार की पहली फायर प्रूफ लेडी भारत में हुई
नाम था उसका होलिका,उसकी भक्ति अनोखी
भगवान् ने दी उसको शक्ति  
वह आग से नहीं जलती थी
बेटे उन दिनों तो फायर बिग्रेड भी नहीं चलती थी.
मेरे इस तर्क ने जो ही उसके कानो को छुआ
मेने बिना रुके कहा----संसार का पहला पत्रकार भारत में हुआ
नारद उसका था नाम पत्रकारिता था उसका  काम
तीनो लोको में करता था सुचना का आदान प्रदान
ईमेल का उपयोग करता था यही था उसका फिक्स काम
उनका ईमेल था नारायण नारायण डॉट काम,
अमेरिकन ने कहा------वन मोर
मेने कहा मत कर शोर
कमेंट्री के क्षेत्र में भारत ने ही पाई विजय
संसार का पहला कमंटेटर का नाम था संजय
जब हुई कुरुक्षेत्र में कोरव और पांडवो की लड़ाई
अंधे धृतराष्ट को संजय ने महाभारत की लाइव कमेंट्री सुनाई
फिर अमेरिकन का मुह खुला और धीरे से बोला
अमेरिका ने संसार को चिकित्सा का ज्ञान दिया
मेने कहा गलतसर्जरी का कन्सेप्ट  सर्वप्रथम भारत ने ही दिया
गणेश जी का आपरेशन तुमने अमेरिका में  किया....?
इतना सुनकर अमेरिकन कर गया प्रस्थान
 हम सबने मिलकर कहा मेरा भारत महान
मेरा भारत महान......

1 टिप्पणी: